Giridih: रामनवमी पर DJ बैन, लोगों ने दूसरे त्योहारों पर डीजे बजने को लेकर जताई आपत्ति, मंत्री ने कहा जुटाएं साक्ष्य..होगी कार्रवाई
गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अखाड़ा कमेटी के सदस्यों संग रामनवमी में डीजे पर लगी रोक को लेकर बैठक की गई. मंत्री ने कहा कि सरकारी आदेश का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए.

Jharkhand (Giridih): मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव का महापर्व रामनवमी और चैती छठ के साथ नवरात्र को लेकर गिरिडीह प्रशासन ने महत्पूर्ण बैठक की.
बैठक में साफ तौर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की मौजूदगी में पदाधिकारी ने कहा कि किसी सूरत में डीजे का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा. सरकार के आदेश का पालन सख्ती से किया जाएगा. उन्होंने बताया कि साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किए जाने में कोई मनाही नहीं है, सिर्फ डीजे के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है.
वहीं शहर के नगीना सिंह रोड अखाड़ा कमेटी के सदस्य पवन चंद्रवंशी ने ऐतराज जताते हुए कहा कि डीजे के इस्तेमाल पर सिर्फ एक समुदाय पर रोक लगाने का कोई औचित्य नहीं है. कई दूसरे त्योहारों में डीजे का खूब इस्तेमाल होता है. इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कानून का हवाला देते हुए कहा कि कानून का पालन हर किसी को करना होगा. कोई एक अगर मनमानी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी तय है. अगर ऐसा वीडियो किसी के पास है कि किसी दूसरे पर्व में डीजे बजे हों तो वीडियो उपलब्ध कराएं. उनके खिलाफ वीडियो के आधार पर कार्रवाई होगी.
इस दौरान बैठक में लोगों ने चैती छठ और नवरात्र व रामनवमी को देखते हुए अपने-अपने इलाकों में लाइट की व्यवस्था के साथ सफाई व्यवस्था कराने की अपील की. कई सदस्यों ने कहा कि लाइट की व्यवस्था सही से नहीं रहती. शहर के कई हिस्सों में पर्व के बीच चल रहे नॉनवेज दुकानों पर भी सदस्यों ने आपत्ति जताई. जबकि शहर के साथ ग्रामीण इलाकों के अखाड़ा कमेटी के सदस्यों ने भी लाइट और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की.
बैठक में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, डीएसपी नीरज सिंह, कौसर अली, एसडीपीओ जितवाहन और नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और नगर निगम के कर्मी भी शामिल हुए. जबकि बैठक में शहर के अखाड़ा कमेटी के सदस्यों के साथ ग्रामीण इलाकों के अखाड़ा कमेटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मंत्री सुदिव्य सोनू और गांडेय विधायक के इंजीनियर कॉलेज के ड्रीम प्रोजेक्ट को लगा ग्रहण ! जमीन को भू-माफिया ने बताया पर्सनल

गिरिडीह के बगोदर में बीती देर रात एक घर में लगी आग, पूरा समान जलकर राख







