Giridih: JEE में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सलूजा गोल्ड के निदेशक ने किया सम्मानित
गिरिडीह के सलूजा गोल्ड स्कूल के चेयरमेन और सलूजा गोल्ड के निदेशक द्वारा छात्रों को सम्मानित किया गया. ये वे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने जेईई में बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के उन छात्रों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा, जिन्होंने जेईई की परिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. लिहाजा, ऐसे छात्रों को सलूजा गोल्ड ग्रुप के चेयरमेन डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा और निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने सम्मानित किया.

विद्यालय में हुए एक छोटे समारोह में जेईई की परीक्षा में 97.13 पर्सेंटाइल अंक हासिल कर स्कूल के क्षितिज सिन्हा और 93 पर्सेटाइल अंक हासिल करने वाले आयन आलम को सम्मानित किया गया.
मौके पर दोनों छात्रों के अभिभावक भी शामिल हुए. दोनों छात्रों को सम्मानित करते हुए डॉक्टर सलूजा ने कहा कि सफलता एक बार में नहीं, कई बार कठिन परिश्रम से हासिल होता है. डॉक्टर सलूजा ने सफल विद्यार्थियों से जेईई एडवांस की तैयारी करने को कहा.
इस दौरान डॉक्टर सलूजा ने स्कूल के शिक्षकों की भूमिका को बेहद खास बताते हुए कहा कि निश्चित तौर पर उनके योगदान पर ही स्कूल के छात्रों का भविष्य टिका हुआ है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






