Giridih: अजय दास हत्याकांड के आरोपियों को आजीवन कारावास की मांग, परिजनों ने की थाना प्रभारी से मुलाकात
बीते जनवरी माह में गिरिडीह के अजय को दो बाप-बेटे ने मिलकर मौत के घाट उतार डाला था. जिसे सख्त सजा की मांग करते हुए मृतक की पत्नी व अन्य परिजनों ने थाना प्रभारी से भेंट की.

Jharkhand (Giridih): अजय दास हत्याकांड आरोप में जेल भेजे गए रवि दास और उसके बेटे रोहित दास के परिजनों ने बुधवार को गिरिडीह नगर थाना पुलिस से मुलाकात की. इस दौरान मृतक की पत्नी और उसके तीनों बच्चे भी साथ थे.
इस दौरान मृतक अजय की पत्नी और परिजनों ने मांग किया कि अजय के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा दिलाई जाए. क्योंकि दोनों ने अजय दास को बगैर किसी कारण के बेरहमी से मार डाला.
दोनों ही आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर केस दर्ज होने का भी आरोप परिजनों और पत्नी ने लगाया. इस दौरान पत्नी ने रोते हुए कहा कि दोनों बाप बेटे ने तीन बच्चों को अनाथ कर दिया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की बैठक: नए पते, नई जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों पर मुहर






