Giridih: बहन की शादी के कुछ दिनों पहले भाई की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
युवक अपनी बाइक में था, तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई. स्थानीय की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन..

Jharkhand (Giridih): सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक से सारंडा रोड करीब एक भीषण सड़क हादसा हुआ. घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है. गोवर्धन विश्वकर्मा नाम का युवक अपनी मोटराइकिल से अपने काम से जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सामने पेड़ से जा टकराया. घटना सरकी टोला स्थित संत जेवियर्स स्कूल के पास की है.
युवक की उम्र 40 साल बताई जा रही है. पेड़ से टकराने के बाद अचेत हालत में युवक को स्थानीय लोगों द्वारा समीप ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चोट गंभीर होने के कारण युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार युवक के पिता का नाम जीतन विश्वकर्मा बताया जा रहा है, जो गिरिडीह के ही झरखी गांव के निवासी थे.
युवक की मौत के बाद परिवार में घोर शोक लहर का प्रसार हो गया है. मृतक गोवर्धन के साथ बाइक पर सवार मोती विश्वकर्मा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतक के बहन की कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी. जिसकी डोली उठने से पहले भाई ने दुनिया से अलविदा कह दिया. परिवार मातम के साए में डूबा हुआ है. वहीं स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू, संतोष तर्वे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






