Giridih Breaking : खंडोली से लौट रहा कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 युवक बुरी तरह घायल
दुर्घटना के समय संयोगवश वहां से गुजर रहे गिरिडीह के जिला परिवहन पदाधिकारी ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को अपनी सरकारी गाड़ी से तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

Giridih, Jharkhand : गिरिडीह के खंडोली पर्यटन स्थल से घूमकर लौट रहे देवघर के छह युवक गुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. शहरपुरा के समीप खंडोली-एनएच मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली पोल से जा टकराई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसे में औरंगजेब, आर्यन खान एवं हुसैन खान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मो. कैफ, साहिल खान और सकलेन खान को मामूली चोटें आईं. सभी घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया.
दुर्घटना के समय संयोगवश वहां से गुजर रहे गिरिडीह के जिला परिवहन पदाधिकारी ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को अपनी सरकारी गाड़ी से तत्काल अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना पुलिस भी एएसआई अशोक पासवान के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और अन्य घायलों को अस्पताल भिजवाया.
जानकारी के अनुसार सभी युवक देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के ठाड़ी दुलमपुर गांव के निवासी हैं. वे कार संख्या JH-01CG-8062 से खंडोली घूमने आए थे. वापसी के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार बिजली के पोल से टकरा गई.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
(गिरिडीह से मनोज और दीपक की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Jharkhand Rajyasabha Chunav 2026 : राज्यसभा के रण में झूठे निकले कांग्रेस के दावे, परिमल नाथवाणी विजयी

CSR फंड से पलामू में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक







