गिरिडीह: पानी-बिजली के मुद्दे पर BJP ने हेमंत सरकार और नगर विकास मंत्री के खिलाफ किया आक्रोश प्रदर्शन
पानी-बिजली के मुद्दे पर हेमंत सरकार के खिलाफ गिरिडीह BJP ने जमकर प्रदर्शन किया.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): बिजली और पानी के मुद्दे को लेकर सोमवार को गिरिडीह बीजेपी ने न्यू समाहरणालय के पास हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. मौके पर कोडरमा विधायक सह पूर्व मंत्री नीरा यादव मौजूद रही. इस दौरान बीजेपी नेताओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली भी निकाली. यह रैली गिरिडीह डुमरी रोड स्थित पपरवाटांड़ दुर्गा मंडप से निकली.
प्रदर्शन के दौरान कोडरमा विधायक, भाजपा नेत्री शालिनी वैशाखीयार, उषा कुमारी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने सिर पर घड़ा रखकर जुलूस में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, गांडेय के भाजपा नेता दिलीप वर्मा, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, यदुनंदन पाठक, भाजपा नेता संदीप डांगीच, हरमिंदर सिंह बग्गा, मनोज संघाई, नवीन सिन्हा, अजय रंजन, रंजीत बरनवाल, वार्ड पार्षद संजीव कुमार गुड्डू, दीपक यादव, मुकेश जालान, देवराज समेत काफी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए.

बीजेपी नेता हेमंत सरकार और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए न्यू समाहरणालय गेट पहुंचे लेकिन वहां सुरक्षा दृष्टिकोण से गेट को बंद कर दिया गया. भाजपा नेता संजीव कुमार गुड्डू, मुकेश जालान और मनोज संघाई, देवराज और रंजीत बरनवाल गेट पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. और इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार को नकारा सरकार बताया. वहीं विधायक नीरा यादव समेत महिला कार्यकर्ताओं ने गेट के पास मिट्ठी का घड़ा फोड़कर हेमंत सरकार और नगर विकास मंत्री के खिलाफ आक्रोश जताया.

इधर कोडरमा विधायक नीरा यादव ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम कहा कि इस भीषण गर्मी में हेमंत सरकार लोगों को पेयजल और बिजली नहीं दे पा रही है. एक नकारा सरकार राज्य के सत्ता में बैठी हुई है. खुद राज्य के नगर विकास मंत्री गिरिडीह विस से है. लेकिन पूरे शहरी इलाके में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. जबकि रघुवर सरकार में पेयजल और बिजली की कोई किल्लत लोगों को नहीं था कड़ी गर्मी में पेयजल और बिजली की सुविधा लोगों को मिल रही थी. एक सवाल के जवाब में नीरा यादव ने कहा कि राज्य में सियासी उलटफेर होना कोई बड़ी बात नहीं, बल्कि, हेमंत सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है. जनविरोधी सरकार झारखंड के सत्ता में है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







