गिरिडीह BJP ने निकाला जीएसटी उत्सव पदयात्रा, बाबूलाल और मंजू कुमारी ने दुकानदारों को दिया साधुवाद
BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्य का फायदा लोगों को दिलाए. जिससे लोग घरों से निकले और पर्व में ख़रीदारी करें.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: केंद्र की मोदी सरकार के अपील के बाद BJP जीएसटी उत्सव मना रही है. मंगलवार को गिरिडीह बीजेपी ने जीएसटी उत्सव जुलूस निकाला. इस दौरान जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में विधायक सह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जमुआ विधायक डॉक्टर मंजू कुमारी, सुरेश साहू, चुन्नूकान्त, नुनु लाल मारंडी, संदीप डंगाईच, मुकेश जालान, शालिनी वैशखियार, रंजीत बरनवाल, विनीता कुमारी, संजीव गुड्डु, नवीन सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, उषा कुमारी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.
बरगंदा चौक से निकले इस जुलूस में कार्यकर्ताओं की टोली मोदी सरकार के साधुवाद देते हुए चल रही थी. जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्य का फायदा लोगों को दिलाए. जिससे लोग घरों से निकले और पर्व में ख़रीदारी करें. मौके पर बाबूलाल मरांडी दुकानदारों को गुलाब फूल भेंट करते हुए नजर आएं. उन्होंने पद यात्रा के दौरान मिठाई, कपड़े और इलेक्ट्रिक दुकानों के मालिकों से मुलाकात की.
मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता से किए वादों को निभाया. जीएसटी के दो स्लैब कर सीधे तौर पर राहत दिया है. ऐसे में बीजेपी इसे लेकर उत्सव मना रही है. वहीं, मरांडी से मिलने के दौरान गिरिडीह के चर्चित कारोबारी प्रदीप अग्रवाल ने मोदी सरकार को बधाई देते हुए कहा कि सरकार का यह कदम जनता के परेशानियों को दूर करने वाला है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, हिमंता बिश्व सरमा का पुतला दहन

सिमडेगा में निर्माणाधीन पुल बना विपिन के मौत की वजह, प्रशासन के खिलाफ फूटा जनाक्रोश







