गिरिडीह भाजपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह, मोदी-योगी सहित हिमंता के समर्थन में लगे नारे
असम चुनाव की सरगर्मी चरम पर है. ऐसे में गिरिडीह भाजपा जब अपना स्थापना दिवस मना रही थी, तब भी मोदी, योगी के साथ कार्यकर्ताओं के बीच असम सीएम को लेकर भी चर्चाएं हुई, और नारे भी लगाए गए.

Jharkhand (Giridih): भाजपा का स्थापना दिवस सोमवार को गिरिडीह भाजपा के जिला कार्यालय में मनाया गया. इस दौरान जिला अध्यक्ष रंजीत राय और पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ भी शामिल हुए. भाजपा के जिला महामंत्री संदीप डांगीच और सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने पार्टी कार्यालय में भाजपा का झंडा फहराया, इस दौरान वंदे मातरम राष्ट्रगीत भी गाया गया.
मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और हिमंता बिश्व सरमा के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए.
स्थापना दिवस को लेकर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ था. इस दौरान पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने कहा दो सीटों वाली भाजपा अब देश में बहुमत वाली सरकार बनाती है. उन्होंने इन सबका श्रेत्र शीर्ष नेताओं को देते हुए कहा कि यह सब मोदी और योगी के नेतृत्व में करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की सेवा के कारण संभव हुआ है.
इस दौरान जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने बताया कि अगले तीन दिन तक देश में हर एक भाजपाई अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाने वाले हैं. इधर स्थापना दिवस समारोह में भाजपा नेत्री पूनम प्रकाश, भाजपा नेता चुन्नूकांत, विनय सिंह, डॉक्टर शैलेंद्र चौधरी, संगीता सेठ, संजू देवी, अनूप सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, मिथुन चंद्रवंशी, राजेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, समरदीप, अशोक केसरी समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक

Assembly Elections 2026: किस राज्य में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, असम में यहां 95 प्रतिशत से अधिक जनता ने किया मतदान







