Giridih: पंद्रह हजार कलशों के साथ भागवत पुराण की शुरुआत, मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा भक्तों का हुजूम
गिरिडीह में राधाकृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा का विशेष आयोजन किया गया था. बुधवार को आयोजित इस पावन कार्यक्रम में 15 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के उद्राबाद में राधाकृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. इसके साथ ही आठ दिवसीय भागवत पुराण की शुरुआत भी विधि-विधान से की गई.

हजारों महिलाओं ने कलश यात्रा के दौरान सात किलोमीटर की पदयात्रा में भाग लिया. महिलाएं बाबा दुखहरण नाथ के उत्तरवाहिनी उसरी नदी पहुंची. जहां से कलशों में जल भरकर मंदिर पहुंची. बता दें कि भागवत पुराण के लिए कथावाचक चंदन शास्त्री को आमंत्रित किया गया है. उनके साथ कृष्ण बृजवेश्री की भूमिका भी अहम है.
उक्त आयोजन में बिनोद राणा, अनूप सिन्हा, श्याम प्रजापति, प्रकाश वर्मा, सत्यनारायण यादव आदि लोगों का प्रमुख योगदान रहा.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आरपीएफ पोस्ट लोहरदगा ने तीन नाबालिग को बचाया, रेलवे स्टेशन पर पाए गए थे संदिग्ध हालत में

पत्नी से विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक ने जहर खाकर दी जान, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया







