गिरिडीह: धनवार में लीज क्षेत्र से बाहर अवैध पत्थर खनन का आरोप, एसडीएम जांच में मिली गड़बड़ी
गिरिडीह के धनवार में लीज क्षेत्र से बाहर रैयती जमीन पर अवैध पत्थर खनन का आरोप लगा है. एसडीएम की जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद कार्रवाई की मांग तेज हो गई.

Giridih News : गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड में पत्थर माफियाओं पर लीज क्षेत्र से बाहर अवैध खनन करने का गंभीर आरोप लगा है. खरीदीह गांव स्थित एमएस वारिश स्टोन के संचालक पर आरोप है कि खनन विभाग से स्वीकृत लीज सीमा से आगे बढ़कर दूसरे की रैयती जमीन पर रोजाना ब्लास्टिंग कर पत्थर निकाला जा रहा है. शिकायतकर्ता मोहम्मद साकिब ने बताया कि जून माह में खनन विभाग को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मना करने के बावजूद खनन नहीं रोका गया. मामले की शिकायत खनन निदेशक तक पहुंचने के बाद खोरीमहुआ एसडीएम ने जांच की, जिसमें प्रारंभिक स्तर पर गड़बड़ी सामने आने की बात कही गई है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

स्पीड पोस्ट से हैदराबाद भेजता था गांजा, गिरिडीह के सत्यम का नारकोटिक्स विंग ने किया पर्दाफाश

लातेहार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, कहा- हेमंत चला रहे जनविरोधी सरकार







