रामनवमी पर मुस्तैद गिरिडीह प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की नजर
डीआईजी के निर्देश के बाद गिरिडीह पुलिस ने ड्रोन से आसपास के इलाकों का जायजा लिया. वहीं घर की छतों को खंगाला गया.

Jharkhand (Giridih): शौर्य पराक्रम और भगवान राम के जन्मोत्सव का महापर्व रामनवमी और चैती नवरात्र को लेकर गिरिडीह पुलिस अलर्ट पर है. डीआईजी अंजनी झा ने इस मौके पर खुद एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और कई आवश्यक निर्देश दिए.
डीआईजी ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का सुझाव दिया. सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे के इस्तेमाल पर फोकस करने को कहा. मतलब, डीआईजी के निर्देश के बाद गिरिडीह पुलिस अब उसी फॉर्मुले के अनुसार काम कर रही है. लिहाजा, मंगलवार को सदर एसडीपीओ जितवाहन के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत पूरी पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरे से तिरंगा चौक के साथ पुलिस लाइन मोड से लेकर बरवाडीह में छत का निरीक्षण किया. 
इसके अतिरिक्त आसपास के सैकड़ों घरों के छतों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. देखा जा रहा है कि कहीं किसी की छत पर पत्थरों का ढेर तो नहीं. कोई आपत्तिजनक सामान तो नहीं हैं, जिनका तनावयुक्त माहौल में प्रयोग कर लोगों पर आघात किया जा सके. पूरे इलाके के सैकड़ों घरों को खंगाला गया.
इधर एसडीपीओ जितवाहन ने कहा कि रामनवमी का पर्व शांति से गुजरे, इसे लेकर खास नजर रखी जा रही है. अमन पसंद लोग शांति के साथ पर्व मनाए. इसे लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद रहेगी.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में अनियमित बिजली आपूर्ति और डिजिटल मीटर से लूट पर BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ दिया धरना

झारखंड उत्पाद विभाग ने रचा इतिहास: 2025-26 में 4013.53 करोड़ का राजस्व रिकॉर्ड, पीछे छूटा पिछला आंकड़ा 2700 करोड़







