गैंगस्टर प्रिंस खान के निशाने पर अब Ranchi का दवा कारोबारी ! मांगी 1 करोड़ की रंगदारी
रांची के एक व्यवसायी से एक बार फिर गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगी गई है. जिसके बाद कारोबारी और उनके परिवार के लोगों में भय के माहौल में है. मामले में कोतवाली थाना पहुंचकर कारोबारी ने केस दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

Ranchi News: राजधानी रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी और धमकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल, रांची के एक व्यवसायी से एक बार फिर गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगी गई है. जिसके बाद कारोबारी और उनके परिवार के लोगों में भय के माहौल में है जानकारी के अनुसार, रांची के अल्बर्टा चौक के पास स्थित जय हिंद फार्मा के संचालक (दवा कारोबारी) जय राजगढ़िया से अब प्रिंस खान ने करीब 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है.
वहीं, इस मामले में जय हिंद फार्मा के संचालक ने कोतवाली थाना पहुंचकर केस दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि उसके मोबाइल नंबर के व्हॉट्सएप पर 12 मार्च 2026 (गुरुवार) की रात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर एक ऑडियो मैसेज भेजा गया है. जिसमें 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई. और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है.
इधर, इस मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. मामले में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दवा व्यवसायी संजय राजगढ़िया द्वारा केस दर्ज कराया गया है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






