गिरिडीह के गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन
गिरिडीह के गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस जांच शिविर के दौरान 500 से अधिक मरीजों की जांच की गई. दवाई भी उपलब्ध कराई गई.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के चर्चित गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में रविवार को स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन हुआ. शहर के युवा सर्जन डॉक्टर विकास लाल के नेतृत्व में इस दौरान नर्सिंग होम के आठ डॉक्टर की टीम ने अलग-अलग बीमारियों के मरीजों की जांच की. डॉक्टर आरती लाल ने जहां महिलाओं की जांच की, और दवाई उलब्ध कराई. वहीं हड्डी सर्जन डॉक्टर विशाल लाल ने हड्डी और नस से जुड़े मरीजों की जांच की.

चिकित्सकों ने मरीजों को समय पर भोजन करने का सुझाव दिया. जबकि डॉक्टर आर बरनवाल ने हृदय रोग से जुड़े मरीजों की जांच की. डॉक्टर विनय गुप्ता ने आंख से जुड़े कई मरीजों की और डॉक्टर संदीप लाल ने शिविर में आए बच्चों की जांच की.
शिविर में 500 से अधिक मरीजों की जांच की गई. मरीजों को दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई. डॉक्टर विकास लाल ने मौके पर कहा कि गोवर्धन लाल नर्सिंग होम अपने सामाजिक दायित्व को नहीं भूलता और निशुल्क जांच शिविर का आयोजन समय-समय पर कराया जाता रहता है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









