भागलपुर में चार पहिया वाहन ने तीन स्कूली बच्चों को रौंदा ! गंभीर हालत में मायागंज रेफर
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल सभी बच्चों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया.

Bhagalpur (Bihar): बिहार के भागलपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां चार पहिया एक वाहन ने 3 स्कूली बच्चों को रौंद दिया है ! बता दें, यह पूरी घटना जिले के सुल्तानगंज के महेशी चौक बाजार के पास का है जहां काफी तेज गति से आ रही एक मारुति कंपनी की चार पहिए गाड़ी ने बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में सभी बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.
घटना के बाद ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा. वहीं, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल सभी बच्चों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया.
घटना की सूचना पाकर प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ रेफर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सभी स्कूली बच्चों के स्वस्थ की जानकारी ली. वहीं घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने चार पहिए वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है फिलहाल पुलिस फरार ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए जांच-पड़ताल कर रही है.
इधर इस घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा है. घायल बच्चों में अंश कुमार (12 वर्ष) पिता- मदन पासवान; करुणा कुमारी (16 वर्ष) पिता- मिथलेश साह; दिव्यांशु कुमार (15 वर्ष) पिता- रंजीत कुमार शामिल हैं. ये सभी बच्चे सुल्तानगंज के महेशी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
रिपोर्ट- अतीश दीपंकर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भागलपुर में JDU नेता पर हमला या साजिश ? जमीन विवाद में जमकर हुई मारपीट, 4 घायल

UP के पीलीभीत जनपद में पति ने पत्नी की नाक काटकर कर दी अलग ! जानें क्या हैं पूरा मामला







