जमशेदपुर के चार मजदूरों की गुरुग्राम में मौत, गड्ढे में दबकर हुआ दर्दनाक हादसा
जमशेदपुर के चार मजदूरों की हरियाणा के गुरुग्राम में दर्दनाक मौत हो गई. निर्माणाधीन गड्ढे में गिरने और मिट्टी में दबने से झारखंड के कुल सात मजदूरों के मरने की खबर है.

Hariyana (Gurugram): हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सिधरावली के पास सिग्नेचर ग्लोबल की निर्माणाधीन साइट पर एसटीपी के लिए खोदे गए गड्ढे में मिट्टी में दबने से सात श्रमिकों (मजदूर) की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए.

इसमें जमशेदपुर के जादूगोड़ा के चार श्रमिक (मजदूर )हैं, अन्य श्रमिक झारखंड के अन्य जिलों के हैं. मृतकों की पहचान झारखंड के जमशेदपुर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के बनगोड़ा गांव के मंगल महतो (30), भगीरथ गोप (30), धनंजय महतो (40) व संजीव उर्फ दुलाल गोप, खूंटी जिले के होंडई गांव के रहने वाले परमेश्वर और राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले सतीश के रूप में की गई.

इस घटना में जादूगोड़ा के दो अन्य युवक राकेश महतो व समीर महतो बाल-बाल बच गए. श्रमिकों का आरोप है कि साइट के अंदर हुए हादसे को छिपाने की कोशिश भी की गई. गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.
घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस, SDRF और NDRF की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने मजदूरों को मलबे से निकालने के लिए घंटों तक ऑपरेशन चलाया. पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कराया.
आसपास के लोगों का कहना है कि घटना के बाद बिल्डर ने सोसाइटी के मेन गेट पर बाउंसर खड़े कर दिए, किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया.
रिपोर्ट: विनोद केसरी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






