ट्रेन के गेट पर फिसला पैर और कटकर हो गए दो टुकड़े!, जामताड़ा स्टेशन के पास 18 साल के छात्र की दर्दनाक मौत
जामताड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के नजदीक एक बेहद दर्दनाक रेल हादसे में 18 साल के युवक की जान चली गई।
Jamtara: जामताड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के नजदीक एक बेहद दर्दनाक रेल हादसे में 18 साल के युवक की जान चली गई। किलोमीटर संख्या 251/27 के पास चलती ट्रेन से नीचे गिर जाने के कारण युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक के शरीर के दो टुकड़े हो गए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए।
मामा का इलाज कराकर घर लौट रहा था युवक
मृतक की पहचान देवघर जिले के बुढ़ई गांव के रहने वाले मुन्ना शर्मा के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मुन्ना अपने बीमार मामा सुरभू शर्मा का इलाज कराने के लिए रांची गया हुआ था। अस्पताल में डॉक्टरों से जांच और इलाज कराने के बाद दोनों मामा-भांजा हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में सवार होकर वापस अपने घर देवघर लौट रहे थे।
गेट के पास अचानक फिसला पैर
मृतक के मामा ने रोते-बिलखते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह मुन्ना बोगी में अपनी सीट से उठकर बाथरूम जाने के लिए निकला था। बाथरूम के पास पहुंचकर वह ट्रेन के मुख्य गेट के करीब खड़ा था। इसी बीच ट्रेन के तेज झटके या असावधानी के कारण उसका पैर पायदान से फिसल गया और वह संतुलन खोकर सीधे पटरी पर गिर पड़ा। देखते ही देखते वह चलती ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया।
घर का बड़ा बेटा था मुन्ना, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर से रेलवे पुलिस (GRP) की टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और जरूरी कानूनी कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मुन्ना नौवीं कक्षा में पढ़ता था और वह अपने माता-पिता का सबसे बड़ा बेटा था। घर के बड़े चिराग के इस तरह अचानक बुझ जाने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
साइबर ठगी के पैसे का रास्ता रोकने की तैयारी, धनबाद पुलिस ने बैंक अधिकारियों के साथ बनाई रणनीति
मनोहरपुर में 5 सितंबर से रुकेगी एर्नाकुलम एक्सप्रेस, सांसद जोबा माझी दिखाएंगी हरी झंडी







