PAK vs NZ Match Today: सुपर-8 का पहला मुकाबला, किसकी होगी जीत, क्या कहते हैं इतिहास में दर्ज आंकड़े?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मुकाबला आज होने वाला है. अब तक हुए मुकाबलों में जहां पाकिस्तान का पलड़ा भारी है, वहीं न्यूजीलैंड की तैयारी भी भरपूर है. आइए विश्लेषण करने का प्रयास करें.

T20 WC 2026: पाकिस्तान का मुकाबला वर्तमान टी20 वर्ल्ड कप में आज 21 फरवरी को शाम 7 बजे से निर्धारित है. प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में किसके विजयी होने की संभावना है, इसके विश्लेषण के लिए हम इतिहास के आंकड़ों पर एक नजर डालेंगे.
दोनों टीमों की अब तक की भिड़ंत
अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में दोनों टीमें कुल 49 बार अब तक भिड़ चुकी हैं. जिनमें से जीत का रिकॉर्ड दोनों टीमों के पास करीब-करीब बराबरी का है. जहां इन मुकाबलों में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 24 बार पटखनी दी है. वहीं न्यूजीलैंड के हाथों पाकिस्तान ने 23 बार हार का मुंह देखा है. आज का मुकाबला इनके बीच के अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में 50 का आंकड़ा छूने को तैयार है.
आज के मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से नजर उनके बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पर रहने वाली है. भारत के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद नामीबिया के विरुद्ध नाबाद शतक जड़कर फरहान सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतरेंगे. पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजों में स्पिनर उस्मान तारिक पर सबकी निगाहें होंगी. अपने अलग बॉलिंग एक्शन के लिए जाने जानेवाले स्पिनर ने अपने तीन मैचों में अब तक 8 विकेट हासिल कर लिया हैं.
पाकिस्तान ब्लैक कैप्स के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिए उत्सुक होगा, वहीं कोलंबो की पिच उनके लिए मददगार साबित हो सकती है. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 के अपने पहले मैच में जीत हासिल करने के लिए बेताब होंगी.
वहीं प्रेमदासा स्टेडियम के पिच की बात करें तो यह बॉलिंग फ्रेडली है. मैच प्रोग्रेस के अनुसार गेंदबाजों को इसके पिच से काफी मदद मिलती है.
NZ के खिलाफ PAK का रहा है दबदबा
टी20 विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पाकिस्तान ने 5 में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 2 मैचों में सफलता मिली है. दोनों के बीच आखिरी टी20 विश्व कप मुकाबला 2022 में हुआ था, जहां पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था. ऐसे में कीवी टीम इस बार बदला चुकाने के इरादे से उतरेगी.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, फिन एलन, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर (C), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, जैकब डफी
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शादाब खान, सलमान अली आगा (C), उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, बाबर आजम, सलमान मिर्जा, फहीम अशरफ, उस्मान तारिक
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

KKR vs SRH: कमजोर गेंदबाजी प्रदर्शन की परीक्षा घड़ी, आज कौन मारेगा बाजी !

'वो बहुत भावुक पल थे..', CSK से दूर होने पर जडेजा ने जाहिर की अपनी भावनाएं






