ऑल इंडिया पोस्टल SC/ST वेलफेयर एसोसिएशन का पहला सम्मेलन आयोजित
रांची में ऑल इंडिया पोस्टल SC/ST वेलफेयर एसोसिएशन का प्रथम सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें अंबेडकर के विचारों, कर्मचारियों की एकजुटता और नए पदाधिकारियों के चयन पर जोर दिया गया.

Jharkhand (Ranchi): नवनिर्वाचित सर्कल सेक्रेटरी ओम प्रकाश चौधरी ने नेतृत्व में शनिवार (21 मार्च 2026) को ऑल इंडिया पोस्टल SC /ST एंप्लॉयर वेलफेयर एसोसिएशन झारखंड सर्किल के प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रांची के वरीय डाक अधीक्षक विनोद कुमार पंडित और डाक निरीक्षक दीपक कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए.
मौके पर कार्यक्रम में एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी महेश महतो और बिहार के सर्कल सेक्रेटरी राकेश कुमार भी उपस्थित हुए. बता दें, कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन और बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारों को सभी कर्मचारियों तक पहुंचाने पर बल दिया गया. इसके साथ ही आपसी एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में किस प्रकार कार्य किया जाए इसपर विशेष ध्यान दिया गया.
कार्यक्रम में एंप्लॉयर एसोसिएशन झारखंड सर्किल के प्रमुख पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया, जिसके सर्कल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, सर्कल सेक्रेटरी ओम प्रकाश चौधरी, ट्रेज़रर सत्यवीर सिंह और अन्य की घोषणा की गई. इस अवसर पर कार्यक्रम में संजय टूटी, विनय राम, देवनारायण रविदास, संदीप तिग्गा, सोनम कुमारी, श्वेता कश्यप, नीलू मुंडा, अजीत कुमार, सत्येंद्र कुमार, उषा मुंडा आदि उपस्थित रहें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, हिमंता बिश्व सरमा का पुतला दहन

सिमडेगा में निर्माणाधीन पुल बना विपिन के मौत की वजह, प्रशासन के खिलाफ फूटा जनाक्रोश







