मोतिहारी में हार्डवेयर व्यवसायी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक साल पहले दुकान में घुसकर मारी थी गोली
पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियार गांव में सोमवार देर शाम बाइक सवार पांच अपराधियों ने एक बार फिर हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इससे पहले अपराधियों ने दुकान में घुसकर उन्हें गोली मारी थी.

Motihari (Bihar): बिहार में आए दिन अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं. ताजा खबर पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले की है जहां गुरुवार देर रात बदमाशों ने शहर के हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. और इसके बाद अपराधी मौके से भाग निकले. इस घटना के बाद व्यवसायी के परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
बता दें, यह पूरी घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियार गांव की है. व्यवसायी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके अपराधियों ने जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस को खुली चुनौती दी है. गनीमत रही कि फायरिंग की इस घटना में परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए. लेकिन वे डरे-सहमे है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार 5 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. वे सभी दो बाइक पर सवार होकर देवराहा बाजार की तरफ से आए और अचानक कामता मिश्रा के घर में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. 
गोलीबारी के दौरान घर में व्यवसायी कामता मिश्रा की दो बेटियां मौजूद थीं. अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी गायघाट बाजार की तरफ निकल भागे. बता दें, इससे पहले 30 मार्च 2025 को अपराधियों ने हरसिद्धि थाना स्थित गायघाट चौक के पास स्थित उनके दुकान में घुसकर कामता मिश्रा को गोली मारी थी. जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए थे. और कई महीनों इलाज के बाद स्वस्थ होकर वे अपने घर लौटे थे. लेकिन अब एक बार फिर अपराधियों ने उनके घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग की है.
घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अरेराज DSP रवि कुमार और स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. डीएसपी ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है मामले में कार्रवाई करते हुए जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

UP के पीलीभीत जनपद में पति ने पत्नी की नाक काटकर कर दी अलग ! जानें क्या हैं पूरा मामला

नवादा के लाल सूरज कुमार ने CGL में लहराया परचम, बने सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर







