झारखंड में आसमान से बरसेगा आग ! रांची सहित राज्य के कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी
दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक कई जिलों में प्रचंड गर्मी का तांडव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग (IMD रांची) ने राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हने की संभावना जताई है

Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची सहित राज्य के लगभग सभी हिस्सों में अब गर्मी ने अपना प्रचंड रुप दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह होने के बाद धूप खिलने ही चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान होने लगे है. दोपहर के वक्त ऐसा लगता है मानों आसमान से कोई आग बरसा रहा हो. गर्मी का तेज असर शाम 4 बजे तक देखने को मिल रहा है जिसके कारण लोग, अब अपने घरो से भी बाहर निकलने को कतराने लगे हैं. लेकिन रात होते के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है.
अगले दो दिनों में और सताएगी गर्मी
झारखंड मौसम विभाग केंद्र, रांची के अनुसार, राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में आने वाले 2 से 3 दिनों में गर्मी का तीखा रुप देखने को मिलेगा. तापमान में बढ़ोतरी होगी जिससे परे राज्य में तेजी से गर्मी बढ़ेगी और लोगों को परेशान करेगी. विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो यहां बीते कल करीब 38.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच चुका है. जिसमें पिछले 24 घंटों में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
दोपहर के वक्त विशेष सावधानी बरतने की सलाह
बात आज के मौसम की बात करें तो विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. और बताया है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक कई जिलों में प्रचंड गर्मी का तांडव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग (IMD रांची) ने राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हने की संभावना जताई है हालांकि सुबह और रात के वक्त मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना जताई है. इस बीच मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. विभाग ने बताया है कि पछुआ हवाओं की बढ़ती सक्रियता से गर्मी के तेवर और कड़े होंगे, जिससे लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
इन जिलों में चलेगी लू, कई शहरों में दिखेगा गर्मी का प्रकोप
राज्य के कई जिलों में आने वाले दिनों तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और वृद्धि होने की संभावना है विभाग ने 20 और 21 अप्रैल के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है साथ ही 20 अप्रैल (सोमवार) और 21 अप्रैल (मंगलवार) को उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी जिलों (खूंटी, गढ़वा, पलामू, चतरा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में लू चलने की प्रबल संभावना व्यक्त की है. इस दौरान इन जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है. जबकि धनबाद और जमशेदपुर जैसे कई शहरों में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखेगा.
राज्य के कुछ हिस्सों में छाए रहेंगे आंशिक बादल !
राज्य के अधिकांश जिलों में आज 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान रहने का पूर्वानुमान है, जिससे लोगों को रात में उमस भरी गर्मी महसूस होगी. मौसम में आगामी 22 अप्रैल के बाद हल्के बदलाव की उम्मीद है, लेकिन आने वाले 5 दिनों तक बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों (जिलों) पाकुड़, गोड्डा, और साहिबगंज में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है. इसके साथ ही विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. इस बीच 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
गर्मी से बचाव के लिए विभाग ने दी सलाह
राज्य में प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग केंद्र की तरफ से लोगों को साफ पानी अधिक मात्रा में पीने की सलाह दी गई है. इस दौरान नमक-चीनी के घोल वाले ORS पीना चाहिए. शरीर पर हल्के, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनने और शरीर को ढक कर रखने की सलाह भी दी गई है. विभाग ने सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक लोगों को धूप में निकलने से बचने और पशुओं और बच्चों को धूप में न निकलने देने की सलाह दी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में हाथियों के झुंड ने ली अधेड़ महिला की जान, बुरी तरह कुचलकर मार डाला

गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत आयोजित, 1 करोड़ से ऊपर की सहायता राशि का हुआ वितरण







