ED के अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज मामला: CM हेमंत पर हाईकोर्ट ने लगाया 1000 रुपए का जुर्माना
ईडी के अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया है.

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ईडी के अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया है.
कोर्ट ने ईडी के बार-बार भेजे जा रहे समन के खिलाफ समय मांगने पर उन्हें 1000 रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. आपको बता दें, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों को चुनौती देते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जबकि ईडी के अधिकारियों द्वारा कोर्ट से केस को निरस्त करने की मांग की जा रही थी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू: जर्जर ट्रांसफॉर्मर बना मौत का खतरा! क्या 'Strict Liability' के तहत बच सकता है बिजली विभाग? जानिए कब बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू हुई IPC की धारा 304 व 304A

चतरा में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार! ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, खुल सकते हैं कई राज







