अचानक बिगड़ी वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत; सेंटेविटा हॉस्पिटल में भर्ती, मिलने पहुंचे CM हेमंत
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के तबीयत खराब होने की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनसे मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना.

Ranchi News: सूबे के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के तबीयत खराब होने की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनसे मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्री राधाकृष्ण किशोर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. 
सूत्रों के मुताबिक, मंत्री राधाकृष्ण किशोर को लू लगी है. मंत्री पिछले दिनों विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल गए हुए थे जहां से बीते दिन 27 अप्रैल को वे झारखंड स्थित मेदिनीनगर पहुंचे थे. जहां उनकी तबीयत खराब होने की खबर मिली थी. वे पलामू से सोमवार शाम को ही रांची लौटे. जहां उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ने लगी. जिसके बाद उन्हें आज मंगलवार यानी 28 अप्रैल की सुबह रांची के एचबी रोड स्थित सेंटेविटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मुंह बोली बेटी निकली अपनी मां की कातिल, कब्र से निकाली गई महिला की लाश

फूड पॉइजनिंग मामलाः मरीजों से मिलने पहुंची विधायक कल्पना सोरेन, सदर अस्पताल की अव्यवस्था पर जमकर भड़के परिजन







