गिरिडीह के बरमसिया में दो पक्षों में मारपीट, बिशुनपुर के चार युवक जख्मी
गिरिडीह के बरमसिया में दो पक्षों की जोरदार भिड़ेत हुई. घटना देर शाम शनिवार की है, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

Jharkhand (Giridih): शहर के बरमसिया साईं मंदिर के समीप शनिवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. चार का इलाज गिरिडीह के सदर अस्पताल में चल रहा है. मारपीट की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में मारपीट के कारणों का पता नहीं चल सका है.

स्थानीय लोगों के अनुसार मारपीट का कारण ऑटो और टोटो के बीच की टक्कर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार घटना में पचंबा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी आदिल, महताब, इलियास और एजाज का नाम शामिल है जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं.
सूचना के अनुसार उक्त घटना सुबह की है. जिसमें शामिल कुछ युवक देर शाम बाइक से बरमसिया गए हुए थे. जिन्होंने बरमसिया के एजाज, आदिल, इलियास समेत अन्य के साथ मारपीट शुरू कर दी.
फिलहाल पुलिस घटना से जुड़ी सारी जानकारियां जुटाने में लगी हुई है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बसु मोड़ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर घायल

Jharkhand News मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 262 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भर्ती के संकेत







