FIFA WORLD CUP 2026: लियोनेल मेसी सहित पूरी अर्जेंटीना टीम का पासपोर्ट डेटा हुआ लीक; सुरक्षा में हुई बड़ी चूक
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले हुई सुरक्षा में बड़ी चूक. स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी और उनकी पूरी टीम का पासपोर्ट डेटा हुआ लीक.

जैसे-जैसे फीफा वर्ल्ड कप 2026 करीब आते जा रहा है, फुटबॉल प्रेमियों का उत्साह बढ़ते जा रहा है। पर इसी बीच फुटबॉल जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले गत विजेता अर्जेंटीना की पूरी टीम की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हुई है। इस घटना ने खिलाड़ियों की प्राइवेसी और डेटा से जुड़ी सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।
खबरों के अनुसार अर्जेंटीना और आइसलैंड के बीच खेले गए अभ्यास मैच से पहले अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के पासपोर्ट डिटेल्स लीक हो गई। सुरक्षा व्यवस्था पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि यह सारी संवेदनशील जानकारी बिना व्यवस्थित रूप से छिपाए टीम शीट पर जारी कर दी गई थी। खिलाड़ियों की इन नाजुक जानकारियों को सुरक्षित रूप से सार्वजनिक करने से पहले उसे छिपाना या ब्लैक आउट करने को 'रिडैक्ट' कहा जाता है। पर अर्जेंटीना के टीम के खिलाड़ियों की जानकारी रिडैक्ट किए बिना मीडिया में दे दी गई |
खबरों के मुताबिक मैच से पहले जारी की गई आधिकारिक टीम शीट में अर्जेंटीना की टीम के सभी सदस्यों के पासपोर्ट नंबर शामिल थे। इस जानकारी को मीडिया को देने से पहले ब्लर किया जाना चाहिए था, लेकिन इसे बिना किसी बदलाव के ही शेयर कर दिया गया। इस लीक जानकारी में शुरुआती 11 खिलाड़ियों के अलावा सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स की जानकारी भी शामिल थी। इस मामले के सामने आने से खिलाड़ियों की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









