FIFA: अमेरिका की धरती पर उतरी ईरान की टीम, न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ
Elijah के दो गोल भी न्यूजीलैंड को जीत नहीं दिला सके. ईरान ने वापसी करते हुए मुकाबले को 2-2 से बराबर कर दिया.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-जी का मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जहां ईरान और न्यूजीलैंड की टीमों ने 2-2 से ड्रॉ खेला। लॉस एंजिल्स के सोफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दो बार बढ़त हासिल की, लेकिन ईरान ने हर बार शानदार वापसी करते हुए हार टाल दी।
मैच की शुरुआत से ही न्यूजीलैंड ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम को शुरुआती सफलता सातवें मिनट में मिली, जब एलीजाह ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती झटके के बाद ईरान ने गेंद पर नियंत्रण बढ़ाया और लगातार हमले किए। इसका फायदा 32वें मिनट में मिला, जब रामीन रेजाइयान ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।
दूसरे हाफ में एक बार फिर एलीजाह न्यूजीलैंड के लिए हीरो साबित हुए। उन्होंने 55वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर टीम को फिर से बढ़त दिला दी। हालांकि ईरान ने हार नहीं मानी और आक्रामक रणनीति अपनाई। 64वें मिनट में मोहम्मद मोहबी ने शानदार गोल करते हुए मुकाबले को फिर बराबरी पर ला दिया।
आखिरी मिनटों में ईरान ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन न्यूजीलैंड की मजबूत रक्षापंक्ति ने उन्हें सफलता नहीं मिलने दी। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।
मुकाबले के बाद ईरान के कप्तान ने कहा कि टीम का उद्देश्य दुनिया भर के ईरानियों को खुशी देना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि खिलाड़ी केवल खेल पर ध्यान देते हैं और मैदान में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उतरते हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









