अवैध संबंध के उजागर होने के भय से महिला ने रची अपनी ही बेटी की हत्या की साजिश !
एक महिला ने अवैध संबंध के ऊजागर होने के डर से पड़ोस के रहने वाले एक युवक के साथ मिलकर अपनी ही 11 साल की नाबालिक बेटी की हत्या करने की साजिश रची.

Bhagalpur / Bihar (Report By- Atish Dipankar): भागलपुर जिले से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है. जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. बता दें, यह पूरा मामला जिले के कहलगांव अनुमंडल के पीरपैंती प्रखंड के बाखरपुर थाना इलाके का है जहां एक महिला ने अवैध संबंध के ऊजागर होने के डर से पड़ोस के रहने वाले एक युवक के साथ मिलकर अपनी ही 11 साल की नाबालिक बेटी की हत्या करने की साजिश रची.
महिला का पड़ोस के युवक से पिछले एक साल से अवैध संबंध था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का पति घर से बाहर दूसरे जगह पर काम करता है. बताया जा रहा है कि महिला की नाबालिक बेटी ने आरोपी युवक को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक स्थिती में देख ली थी. इस बाबत, महिला का कहना था कि अगर उनके पति यह सब जान जाएंगे तो उसे वो जान से मार देंगे. इसलिए बेटी को ही रास्ते से हटाया जाए.
इसके बाद महिला ने खुद आरोपी युवक गोलू के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिक बेटी की हत्या करने की साजिश रची. साजिश के मुताबिक, आरोपी युवक नाबालिक को उठाकर अपने साथ ले गया और इसके बाद उसका गला दबा दिया. बच्ची जब बेहोश हो गई तो आरोपी ने मृत समझकर उसे मकई के खेत में फेंक दिया. जिससे वह बच्ची घायल हो गई.
वहीं, घर से गायब होने पर जब परिजनों ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया तो वह बच्ची मकाई के खेत में घायल अवस्था में मिली. होश में आने के बाद बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई. लेकिन इस दौरान नाबालिक (बच्ची) की मां ने पड़ोस के एक युवक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया.
वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता को लेते हुए टीम का गठन किया. और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के भीतर उक्त आरोपी युवक को दबोच लिया. पूछताछ के क्रम आरोपी युवक ने बताया कि, नाबालिक लड़की की मं के साथ अवैध संबंध था. जिसकी जानकारी उक्त नाबालिक लड़की को थी. इसी बात को छिपाने के लिए लड़की की मां ने अपनी ही बेटी के हत्या करने की योजना बनाई. जिसके बाद योजना के मुताबिक उन्होंने मृत समझ उसे मक्का के खेत में फेंक दिया था.
फिलहाल, घायल अवस्था में मिली नाबालिग की प्राथमिकी उपचार भागलपुर के जेएलएनएमसीएच इलाज चल रहा है. इस घटना में संलिप्त लड़की के मां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धुर्वा डैम में युवक ने देर रात लगायी थी छलांग, तक़रीबन 14 घंटे बाद मिला शव

मुंह बोली बेटी निकली अपनी मां की कातिल, कब्र से निकाली गई महिला की लाश







