शेखपुरा में नीलगाय के झुंड से किसान परेशान, रातजग्गा कर फसल बचाने को मजबूर
शेखपुरा जिले में सदर प्रखंड के महसार, पचना और भदौस पंचायत के दर्जनों गांव में नीलगाय के झुंड द्वारा आंतक मचाया जा रहा है. जहां नीलगाय फसल खा रहे और खेतों में इधर से उधर दौड़कर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं.

Sheikhpura (Bihar): शेखपुरा जिले में किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. दरअसल, जिले के कई गांवों में नीलगायों ने आंतक मचा रखा है जिससे किसान रातजग्गा करने को मजबूर हो गए है. नीलगाय 15-20 की संख्या में खेतों में आकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. जिससे किसान परेशान है.
फसलों को बचाने और नीलगाय को भगाने के लिए उन्हें रातजग्गा करना पड़ रहा है उन्हें दिनभर खेतों में ही उन्हें भगाने के लिए रहना पड़ रहा है. कई किसानों ने कर्ज और महाजनों से पैसे लेकर खून-पसीने एक करके खेती की है. लेकिन अब उनकी लगन पर नीलगाय पानी फेरने का काम कर रहे हैं.
जिले के सदर प्रखंड के महसार, पचना और भदौस पंचायत के दर्जनों गांव में नीलगाय के झुंड द्वारा आंतक मचाया जा रहा है. जहां नीलगाय फसल खा रहे और खेतों में इधर से उधर दौड़कर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं. वे उन्हें बार-बार भगा रहे हैं लेकिन वे फिर से खेतों में आकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
किसानों ने बताया कि नीलगाय का आतंक लगातार बढ़ते जा रहा है. पहले नीलगाय गांव से दूर खेत में रहते थे लेकिन अब गांव के नजदीक आ गए हैं. जिससे खेतों में लगे प्याज, गेहूं, मक्का, चना, मसूर और सब्जी के खेती को बर्बाद कर रहे हैं. किसानों ने नीलगाय से फसलों के नुकसान से बचाव के लिए जिला प्रशासन से अपील की है.
रिपोर्ट- रंजन कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Motihari: निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई.. घूस लेते प्राइवेट मुंशी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष निलंबित

भागलपुर के अजगैविनाथ धाम में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की होगी शुरुआत, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया हवाई सर्वेक्षण







