मलय डैम की टूटी नहर को लेकर किसानों का आंदोलन का ऐलान, एक सप्ताह बाद डीसी कार्यालय का होगा घेराव
सतबरवा प्रखंड स्थित मलय डैम के चैनल संख्या-18 की लंबे समय से लंबित मरम्मत को लेकर मंगलवार को ब्रह्मस्थान के पास किसानों की बैठक आयोजित की गई।

Medininagar PALAMU पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड स्थित मलय डैम के चैनल संख्या-18 की लंबे समय से लंबित मरम्मत को लेकर मंगलवार को ब्रह्मस्थान के पास किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार और प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए किसानों ने आंदोलन का ऐलान किया। किसानों ने बताया कि मलय डैम से सतबरवा, मेदिनीनगर सदर और लेस्लीगंज क्षेत्र के लगभग 105 गांवों की करीब 1.50 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होती है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 में चैनल संख्या-18 क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। बैठक में किसानों ने कहा कि 18 दिसंबर 2025 को तत्कालीन उपायुक्त को इसकी सूचना दी गई थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री, राज्यपाल, पलामू सांसद, स्थानीय विधायक और संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी कई बार लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका। किसानों का कहना है कि इस वर्ष मौसम भी खेती के अनुकूल नहीं है। यदि समय रहते चैनल की मरम्मत नहीं हुई तो खरीफ फसलों की सिंचाई प्रभावित होगी और हजारों किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो पलामू उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर मलय डैम स्थल पर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता आशिष कुमार सिन्हा, दुलसुलमा पंचायत के मुखिया ब्रह्मा देव सिंह, पंचायत समिति सदस्य जगदीश सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि एवं पांकी विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, संजय यादव, गणेश शुक्ला, प्रदीप उपाध्याय, रामेश्वर चौधरी, राजा सिंह, पूरन सिंह, हारुन रशीद, प्रमोद यादव, गुड्डू सिंह, विजय बैठा, मनोज कुमार मेहता, निवास चौधरी, धीरज वर्मा, मोहम्मद शबीर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने के उपकरण और स्टीकर बरामद

बकाया भुगतान और मानदेय बहाली की मांग को लेकर AI वर्कर्स का प्रदर्शन, DAHO कार्यालय के बाहर धरना







