रांची के Calcutta Public School में 12वीं के छात्रों के लिए फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित, स्कूल से विदा लेते विद्यार्थी हुए भावुक
राज्य भर में 12वी बोर्ड परीक्षा जारी है. इसी दौरान रांची के ही कलकत्ता पब्लिक स्कूल में 12वीं के छात्रों के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. नृत्य-गान से जुड़ी प्रस्तुति के बाद छात्र-छात्राओं ने विदाई ली. जिस वक्त सबकी आंखों नम थीं.

Jharkhand (Ranchi): रांची के ओरमांझी स्थित कलकत्ता पब्लिक स्कूल में 12वीं के छात्रों को विदाई दी गई. विद्यालय परिसर के सभागार में एक फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसके बाद शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बच्चों को शुभकामनाएं दी गई.

उक्त फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को सुबह दस बजे से किया गया था. जिसमें प्राचार्या व सभी शिक्षकों की उपस्थिति में छात्रों ने सुंदर नृत्य आदि का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की शुरुआत 11वी के छात्रों द्वारा स्वागत गान के साथ हुई. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लगभग एक दर्जन नृत्य गीत प्रस्तुत किए.

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के हेड बॉय पीयुष कुमार ने अपने 11वीं के छात्र दीपांशु सिंह को और हेड गर्ल दीपशिखा ने अपने छात्रा अपर्णा कुमारी को अपना बैच सौंपकर क्रमश: अपना उत्तराधिकारी घोषित किया.

फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रभाष कुमार झा, प्राचार्या प्रियम्दा झा, निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र तथा शैक्षणिक सलाहकार, त्रिभुवन प्रसाद झा ने अगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्टता के साथ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. साथ ही उनका उत्साहवर्धन भी किया.
कार्यक्रम के अंत में शिक्षक-छात्रों की सामूहिक फोटोग्राफी हुई, साथ ही केक काटकर प्रसन्नता जाहिर की गई.
छात्र फाल्गुन को लेकर भी काफी उत्साहित नजर आए. 12वीं की छात्र-छात्राएं आपस में मिल-जुलकर एक दूसरे से विदाई लेते दिखे. इस दौरान अधिकांश बच्चों की आंखें नम थीं. जो उनके आपसी और विद्यालय से जुड़ाव का प्रमाण प्रस्तुत कर रहीं थीं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में HIV मरीज का डॉक्टरों ने कर दिया सामान्य ऑपरेशन, इरफान अंसारी सवाल पर भड़क गए.. जानिए क्या कहा!

चतरा में अफीम तस्कर को ड्राइवर बना छापेमारी करने पहुंचे थे थाना प्रभारी, पुलिस महकमा सवालों के घेरे में






