मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा और नवविवाहिता की ससुराल में हुई संदिग्ध मौत... दहेज का आरोप या सुसाइड नोट की सच्चाई?
गोड्डा जिले की रहने वाली नवविवाहिता की लाश बिहार के भागलपुर में अपने ससुराल में संदिग्ध हालत में मिली है. इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच सनसनी फैल गई है.

Godda / Jharkhand (Report By- Prince Yadav): सात जन्मों तक साथ निभाने के वादों के बीच बंधी एक नई जिंदगी कुछ ही दिनों में खत्म हो गई. गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के मैनाचक गांव कि रहने वाली नवविवाहिता अनामिका का शव बिहार के भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र धनौरा गांव में घर के अंदर फंदे से लटका मिला.
शादी के बाद हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था, लेकिन उससे पहले ही जिंदगी का रंग उजड़ गया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. हर किसी के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि नई नवेली दुल्हन ने यह कदम उठा लिया ?
मृतका की मां पार्वती देवी और पिता रवींद्र साह ने बताया कि अनामिका की शादी 23 अप्रैल को तय थी, लेकिन लड़के पक्ष के दबाव में 8 अप्रैल को पोड़ैयाहाट मंदिर में जल्दबाजी में विवाह कराया गया. परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ना शुरू हो गई थी.
मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला. नोट में अनामिका ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही है और किसी पर कोई दबाव नहीं है. उसने यह भी लिखा कि उसके मरने के बाद किसी को परेशान न किया जाए और सभी लोग अच्छे हैं. अब यही सुसाइड नोट पूरे मामले को उलझा रहा है क्या यह सच है या किसी दबाव में लिखा गया?
जानकारी के अनुसार, अनामिका अपने परिवार की चार बहनों में सबसे छोटी थी. उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है. अनामिका के मायके में मातम पसरा है और हर आंखें नम हैं. घटना की सूचना मिलते ही रसलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस अब सुसाइड नोट की जांच, परिवार के आरोप और ससुराल पक्ष से पूछताछ के जरिए सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही है. क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई दबाव छिपा है? क्या सुसाइड नोट असली कहानी बता रहा है या कहानी कुछ और है?
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीहः फूड पॉइजनिंग से 1 बच्चे की मौत; 31 लोग और बीमार ! पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को दबोचा

गिरिडीह के मिर्जागंज में धूमधाम से मना भामाशाह का जयंती समारोह, सांसद और उद्योगपतियों सहित कई नामचीम ने की शिरकत







