Ranchi के खलारी में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, 2 अपराधियों को पैर में लगी गोली
रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के कुछ सदस्य किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए खलारी थाना इलाके में रुके हुए है. इस पर पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए पहुंची लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. इसपर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई.

Naxatra News Hindi
Ranchi: राजधानी रांची के खलारी थाना इलाके में आज शुक्रवार (10 अक्तूबर 2025) सुबह पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें दोनों ओर से गोलियां चली. इस दौरान राहुल दुबे गैंग के 2 अपराधियों को पैर में गोली लगी है जिन्हें अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों अपराधी को पुलिस ने घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
RIMS के ऑर्थोपेडिक विभाग में कराया गया भर्ती
गिरफ्तार दोनों अपराधी की पहचान रामगढ़ निवासी अमित कुमार और साजन अंसारी के रुप में की गई है. दोनों को RIMS के ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉ विनय प्रभात के यूनिट में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, एक के पैर जबकि दूसरे के कमर में गोली लगी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य खलारी थाना क्षेत्र में है जो किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है. जिसके बाद रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर अपराधियों को दबोचने के लिए एक विशेष टीम को मौके पर भेजी गई.
वहीं, इलाके में पहुंचने के बाद जब पुलिस की टीम ने उन्हें घेरने का प्रयास किया. तो अपराधियों ने उनपर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी. इसपर जवाबी कार्रवाई के रुप में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी. इस दौरान पुलिस की गोली से गैंग के दो सदस्य घायल हो गए. जिन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.
राहुल दुबे गैंग के साथ मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस द्वारा मुठभेड़ वाले इलाके और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन (सघन तलाशी अभियान) चलाया जा रहा है. वहीं मुठभेड़ के दौरान गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सकते में आ गए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BIHAR BREAKING: भाभी की हत्या का आरोप, देवर दस महिने से जेल में.. भाभी निकली जिंदा

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला






