मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात कुंदन ठाकुर और एक अन्य अपराधी ढेर, 1 जवान शहीद
मोतिहारी में अपराधी और पुलिस के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर सहित एक अन्य अपराधी को पुलिस ने ढेर कर दिया है. हालांकि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है.

Motihari (Bihar): मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को ढेर कर दिया है. हालांकि इस मुठभेड़ में STF के एक जवान को भी गोली लगी. जिन्हें इलाज के लिए आनन-फानन हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. मुठभेड़ में शहीद STF जवान का नाम राम यादव है.
बता दें, पुलिस और अपराधियों के बीच चकिया थाना इलाके के रामडीहा गांव में मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में पुलिस ने कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे नामक अपराधी को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों चकिया थाना की पुलिस को कुंदन ठाकुर ने धमकी दी थी उसने नेपाल के एक नंबर से कॉल करके चकिया थाना के अपर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार को धमकी देते हुए 15 पुलिस कर्मियों को मारेने की खुली चुनौती दी थी.
थाना अध्यक्ष को धमकी देते हुए कहा था...
उसने फोन पर कहा था ''न्यूज में देखे हैं कि पुलिस और अपराधी के मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया है. लेकिन, पता है... कि अगला न्यूज क्या होगा…? अगला न्यूज होगा....अपराधी और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हुआ और 10- 15 पुलिसकर्मी की मौत हो गई है…. धमकी देने वाले ने आगे कहा कि गुंडई क्या होती है, यह हम आपको और पूरे शहर बहुत जल्द दिखा देंगे.''
कुख्यात कुंदन पर कई आपराधिक मामले हैं दर्ज
बता दें, अपराधियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस ने 1 करबाइन, 2 पिस्टल और कट्टा बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, कुंदन ठाकुर एक कुख्यात अपराधी था और उसपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. अपराधी कुंदन ठाकुर ने पुलिस को फोन करके जिस तरह से खुली धमकी दी थी वह पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी. हालांकि इस मामले में अब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुंदन ठाकुर के साथ एक अन्य अपराधी को ढेर कर दिया है.
रात को मुठभेड़ करने की दी थी चुनौती
वहीं घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर डीआईजी और जिला पुलिस अधीक्षक पुहंचे. जहां उन्होंने मामले की जानकारी लेते हुए घटनास्थल का जायजा लिया. फिलहाल पुलिस मुठभेड़ के बाद फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने देर रात को मुठभेड़ करने की चुनौती पुलिस को दी थी. और इस सूचना के मिलते ही पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. और मुठभेड़ के दौरान 2 अपराधी को मार गिराया.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






