DSP सुधीर कुमार को मिला राष्ट्रपति पदक, 2 IPS सहित 11 अन्य अधिकारी हुए पुलिस पदक से सम्मानित
26 जनवरी 2026 यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के 2 आईपीएस सहित 11 अधिकारी और कर्मियों को पुलिस पदक से नवाजा गया है. जबकि DSP सुधीर कुमार को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है.

Ranchi News: गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड के दो IPS अधिकारियों सहित कुल 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक से नवाजा है. जिसमें विशिष्ट सेवा के लिए DSP सुधीर कुमार को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा IPS अनूप बिरथरे और पटेल मयूर कन्हैया लाल सहित 11 पुलिस अधिकारी सह कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया है.
बता दें, इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है जिसमें राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के नाम शामिल है. जारी अधिसूचना में डीएसपी सुधीर कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है. जबकि IPS अनूप बिरथरे और पटेल मयूर कन्हैया लाल, DSP संजय कुमार, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार,हेड कांस्टेबल अरुण कुमार ओझा, हेड कांस्टेबल मार्कस सनवार, कांस्टेबल जयदेव प्रधान, कांस्टेबल एमडी वसीम अख्तर समेत 3 महिला कांस्टेबल जीनेत मार्गरेट लकड़ा, कुमुदिनी कुजूर और सुपहल ओरिया शामिल है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






