रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट
गोला प्रखंड के पूरबडीह गांव में बीती रात हाथियों ने एक घर को निशाना बनाया. चार हाथियों ने एक साथ घर पर धावा बोला और बाउंड्री वॉल सहित घर में रखे अनाज भी नष्ट कर दिए.

Ramgarh, Jharkhand: रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के पूरबडीह गांव में हाथियों ने उत्पात मचा रखा है. सोमवार की रात चार हाथियों ने फनिंद्र महतो नाम के व्यक्ति के घर में धावा बोल दिया. घर पर रखे धान के बोरे, गायों के खाने का चारा सब तहस-नहस कर दिया.

घर के मुखिया और पीड़ित फनिंद्र महतो ने स्थानीय वन विभाग कार्यालय में आवेदन देकर इस क्षति-पूर्ति को लेकर मुआवजे की मांग की. पीड़ित ने बताया कि उन्हें देर रात करीब 11 बजे हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज से सभी की नींद खुली. हाथियों ने घर के बाउंड्री वॉल को तोड़ डाला और अंदर घुस आए. इतने में डरकर घर के सभी सदस्य अपनी जान बचाकर जंगल की ओर भागे.
उन्होंने बताया कि हाथियों ने दीवार तोड़कर घर में घुसने के बाद कमरे में रखे धान से भरे बोरे बरबाद कर दिए. इतना ही नहीं घर में मवेशियों के लिए चारे रखे हुए थे. जिसे भी तहस-नहस कर डाला.
गनीमत रही कि किसी के जान-माल को नुकसान नहीं हुआ. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं पीड़ित परिवार प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद

मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट







