Ranchi के कई इलाकों में आज ठप रहेगी बिजली आपूर्ति
राजधानी रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसे लेकर विभाग की तरफ से सूचना जारी की गई है जिसमें बताया या है कि रांची के कुछ इलाकों में दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी.

Ranchi News: राजधानी रांची के कई इलाके में आज बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. इसे लेकर बिजली विभाग की तरफ से सूचना जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि रांची के कुछ इलाकों में दोपहर करीब 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
आपको बता दें, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हरमू के सहायक विद्युत अभियंता ने यह सूचना बीते बुधवार, 11 फरवरी 2026 को ही जारी कर दी थी. सूचना में बताया गया था कि विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हरमू के मुक्ति धाम रोड में LT ओवरहेड लाइन को बदलकर केबलिंग का कार्य किया जाना है. इसके कारण कई इलाकों में अस्थायी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी उनमें हरमू बाजार, शिवदयाल नगर, बुध विहार, संत फ्रांसिस स्कूल रोड इलाका सहित कई इलाकों में सुबह साढ़े 10 बजे से ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है. जो दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेगी. इस संबंध में बिजली विभाग की तरफ से विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह की गई है कि विद्युत सम्बन्धित आवश्यक सभी कार्य पहले ही पूरी कर लें.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






