गिरिडीह के धनवार में बिगड़ा बिजली आपूर्ति, पूर्व विधायक और माले ने दिया अल्टीमेटम
गिरिडीह में भीषण गर्मी के बीच अब बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है जिसके कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों का हाल एक जैसा ही है.

Giridih /Jharkhand: भीषण गर्मी में गिरिडीह में बिजली आपूर्ति ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों का हाल एक जैसा ही है. लेकिन जिले के धनवार में सबसे खराब हाल है. सोमवार को भाकपा माले की टीम ने एरिया बोर्ड के जीएम के नाम ज्ञापन सौंपा.
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार यादव के साथ धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष विनय संथालिया कयूम अंसारी, फागू यादव और सुनीता देवी ने धनवार सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा और कहा कि किसी सूरत में मनमानी चलने नहीं दिया जाएगा.
हर हाल में धनवार को 25 मेगावाट बिजली आपूर्ति करना होगा. क्योंकि मामूली रूप से मौसम के खराब होने के बाद बिजली आपूर्ति खराब हो रहा है. पूर्व विधायक ने इस दौरान सहायक अभियंता पर भी धनवार में नहीं रहने का आरोप लगाया.
पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ. तो भाकपा माले का धनवार में आंदोलन तय है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/ राजकुमार मोदी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मधुबन में बीजेपी का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान संपन्न, राज्य के कई बड़े दिग्गज नेता हुए शामिल

मोबाइल टावर पर चढ़ा सनकी आशिक; नीचे उतरने को कहती रही पुलिस, लेकिन...







