अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर ED का छापा, शेयर में 4% की गिरावट
मशहूर बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप कंपनी के दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस में ईडी का छापा पड़ा है | खबर के सामने आते ही वेदांता कंपनी के शेयर में 4% की गिरावट देखी गई |

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के कई ठिकानों पर जबरदस्त रेड मारी है | मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक FEMA के नियमो का उल्लंघन से जुड़े मामलो पर कारवाई की जा रही है | फेमा यानी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट का मुख्य उद्देश्य भारत में विदेशी मुद्रा के लेन-देन पर सख्त निगरानी रखना है | खबरों के मुताबिक वेदांता ग्रुप ने अभी तक इस चीज पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है |
वेदांता भारत की सबसे बड़ी प्राथमिक एल्यूमीनियम उत्पादक कंपनी है जिन्होंने हाल ही में भारत में अगले कुछ सालों में लगभग 2 लाख करोड़ का भारी निवेश करने की योजना बनाई है | अनिल अग्रवाल की यह कंपनी पहले भी विदेशी मुद्रा के मामलो में जांच में आ चुकी है | साल 2004 में ED ने कंपनी को फेमा के नियमो के उल्लंघन का दोषी पाया था |
जैसे ही कंपनी के ऊपर रेड पड़ने की खबर बाहर आई , इसके शेयर में गिरावट देखने को मिला | वेदांता के शेयर लगभग 4% गिरकर 329 रुपए के करीब आ पहुंचा है | हाल ही में youtube के वायरल वीडियो में अनिल अग्रवाल के घर को दिखाया गया था जिसमे उनकी संपत्ति का आकलन किया जा सकता था |
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भूकंप नहीं तो फिर क्या था?, नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के पीछे सामने आया चौंकाने वाला शक

साथ ड्यूटी करते-करते दिल दे बैठीं दो महिला कांस्टेबल, 30 अगस्त को करेंगी शादी







