दुमका डबल मर्डर का खुलासा: दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर मां-बेटी की निर्मम हत्या
दुमका में पुलिस ने डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश नाकाम रहने पर उसकी हत्या कर दी, जबकि इस पूरे वारदात की गवाह रही उसकी बेटी की भी हत्या कर दी थी.

Jharkhand (Dumka): दुमका जिले में पुलिस ने मां-बेटी की हत्या मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिन ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिससे पूरे मामले में पूछताछ कर रही है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के वीर कुंवर सिंह चौक स्थित सदर इंस्पेक्टर कार्यालय परिसर के पास का है. जहां महिला से रेप की कोशिश में नाकाम होने पर आरोपी ने उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया. इस जघन्य घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, लोग कानून की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे है.
36 घंटे में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
इधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस ने 36 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया. और मामले का सनसनीखेज खुलासा किया. पुलिस के अनुसार, महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई जिसका विरोध करने पर उसकी हत्या हुई. जबकि घटना की गवाह बनी बच्ची को मार दिया गया.
आरोपी जैनुल हक उर्फ जैनुल अंसारी गिरफ्तार
इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए दुमका SP पीतांबर सिंह ने बताया कि बीते 11 फरवरी 2026 (बुधवार) की सुबह मां-बेटी का शव मिला, जिसके बाद नगर थाना में कांड संख्या 29/2026 दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई. पुलिस तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर 13 फरवरी को आरोपी जैनुल हक उर्फ जैनुल अंसारी तक पहुंची और उसे दबोच लिया गया. 
आरोपी ने वारदात को ऐसे दिया अंजाम
पूछताछ के क्रम गिरफ्तार आरोपी जैनुल अंसारी ने इस घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति से विवाद के बाद महिला अपनी बेटी के साथ 1-2 दिन पहले ही दुमका आई थी. वह काठीकुंड थाना इलाके की रहने वाली थी जबकि हत्यारोपी जैनुल अंसारी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गांडो गांव का निवासी है जो पेशे से एक ड्राइवर है. उसने महिला को अकेले देखकर इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
रिपोर्ट- विजय तिवारी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






