पति की मौत के सदमे से पत्नी ने अपने दो बच्चों संग खाया जहर, दोनों ने तोड़ा दम
गिरिडीह में पति की मौत के बाद सदमे में आई महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया घटना की सूचना मिलने पर पड़ोसियों ने तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया. महिला की हालत अभ भी गंभीर बनी हुई है.

Giridih / Jharkhand: गिरिडीह जिले से एक हृदयविरादक घटना सामने आई है. यह पूरी घटना बगोदर थाना इलाके के तुकतुको गांव की है जहां पति की मौत से सदमे में आई एक महिला ने ग्लूकोज में सल्फास मिलाकर पहले अपने मासूम बेटे और बेटी को पिलाया और इसके बाद खुद भी उसे पी लिया.
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोस की एक बच्ची कंघी मांगने के लिए उनके घर पहुंची. उसने देखा कि घर के दरवाजे बंद है और बाहर से ताला बंद है. इसपर उसे संदेह हुआ. उसने छत पर जाकर घर के भीतर झांककर देखा तो महिला अपने दोनों बच्चों के साथ गंभीर हालत में पड़े हुए है. इसकी सूचना उसने अपने घरवालों को दी. जिसके बाद मौके पर पुहंचकर लोगों ने उनके घर के भीतर किसी तरह प्रवेश किया.
लोगों ने तीनों को तुरंत इलाज के लिए बगोदर लिया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया. इस बीच इलाज के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया. यहां से डॉक्टरों ने महिला और उसके बेटे को रांची रिम्स रेफर किया जहां दूसरे दिन बेटे ने भी मौत की नींद ली. फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत गंभीर है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/अशोक यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा के गेरुआ नदी में दिखा विशाल मगरमच्छ, लोगों में दहशत का माहौल, वन विभाग अलर्ट

चतरा के इटखोरी में माहौल बिगाड़ने की साजिश: बक्सा डैम से मिले प्रतिबंधित पशु के तीन कटे सिर, लोगों में आक्रोश







