गिरिडीह के ईसरी बाजार में नशे में धुत ट्रक चालक ने कई लोगों को रौंदा, 5 की दर्दनाक मौत
गिरिडीह के ईसरी बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 7 से अधिक लोग घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह जिले के ईसरी बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 7 से अधिक लोग घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान डुमरी के कारी निवासी इरशाद अंसारी, नवाटांड के संतोष महतो, घुटवाली के सुजीत और रंजीत कुमार, बोकारो के नवाडीह प्रखंड में कार्यरत टहल साहू शामिल हैं.

सड़क हादसे में पांच के मौत की पुष्टि डुमरी अंचल के सीओ ने की है. वहीं इस घटना की जानकारी के बाद देर शाम गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार समेत कई अधिकारी मोर्चा संभाले रहे. देर रात ही एसडीपीओ धनंजय राम भी घटनास्थल पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुटे. घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ को धनबाद के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक महिला की हालात गंभीर है.

घटना के बाद डीसी ने डीटीओ को क्रेन के सहयोग से ट्रक हटाने का निर्देश दिया. इस दौरान नेशनल हाईवे प्रबंधन ने पहले तो कई बहाने बनाए. लेकिन बाद में क्रेन मिलने के बाद ट्रक को सड़क से हटवाया गया. गनीमत रही कि ट्रक के नीचे सिर्फ दो बाइक दबी थी. जानकारी के अनुसार ट्रक के चपेट में आने से आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है इसमें दो चार पहिया और चार बाइक शामिल हैं.
वहीं घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रक में क्षमता से अधिक कोयला लोड था. और ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था. हालांकि घटना के बाद निमियाघाट थाना पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया. जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि ट्रक चालक इससे पहले डुमरी मोड में भी कुछ लोगों को टक्कर मारकर भाग रहा था. इस बीच कुछ लोगों ने उसका पीछा करने की कोशिश की जिसपर ट्रक लेकर ईसरी बाजार की ओर जा घुसा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमुआ में किशोर के अपहरण का दुस्साहस: बोरे में बंद कर ले जा रहे थे अपराधी, शोर मचाने पर भाग निकले

"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल







