शराबी चालक ने कबूला गुनाह, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, पांच की ट्रक से कुचलकर हो गई थी मौत
गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक शराबी ट्रक चालक की लापरवाही के कारण पांच लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने चालक से पूछताछ की जिसमें उसने शराब पीकर वाहन चलाने का गुनाह कबूल कर लिया है.

Giridih, Jharkhand: शराब के नशे में पांच को रौंदने वाले कोयला ओवर लोड ट्रक चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. इस दौरान गिरिडीह के निमियाघाट थाना पुलिस ने आरोपी चालक धनंजय सिंह को जेल भेज दिया है. आरोपी बोकारो के जैनामोड़ का रहने वाला है. मध्य प्रदेश के सिंगरोली से ट्रक में कोयला लोड गिरिडीह के ही एक फैक्ट्री में कोयला डंप करने जा रहा था. इसी दौरान शुक्रवार की देर रात निमियाघाट के ईसरी बाजार में घटना घटी.
शराब के नशे में चालक धनंजय सिंह ने डुमरी मोड़ में दो बाइक को टक्कर मारने के बाद उनसे बचने के लिए नो एंट्री जोन में ट्रक घुसा दिया. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. निमियाघाट थाना पुलिस अब जख्मी और मृतकों के परिजनों के आवदेन के इंतजार में है. इनके आवदेन के आधार पर पुलिस अब ट्रक चालक पर हत्या का केस दर्ज कर सकती है.
हालांकि निमियाघाट थाना पुलिस ने के एसआई शमीम अख्तर के फर्द बयान पर गैर इरादतन हत्या का केस बीएनएस की धारा 105 के तहत दर्ज कर लिया गया है. वहीं पूछताछ में ट्रक चालक धनंजय सिंह ने कबूला है कि वो शराब के नशे में धुत था. पहले उसने महुआ शराब का सेवन किया, फिर डुमरी में ही उसने बियर का भी सेवन कर रखा था. अधिक नशे में होने के कारण उसे कुछ भी होस नहीं था. जिसके बाद उसकी लापरवाही के कारण पांच लोगों की जान चली गई.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







