बढ़ सकती है Dhoni की मुश्किलें, हरमू आवास को लेकर State Board की ओर से Notice जारी
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के हरमू स्थित आवास में बीते कुछ महीनों से पैथोलॉजी लैब का संचालन हो रहा है. जिसे लेकर राज्य आवास बोर्ड द्वारा नोटिस जारी किया गया है. यह नोटिस आवासीय उपबंध के लिए आवंटित भूखंड का व्यावसायिक उपयोग करने को लेकर जारी किया गया है.

Dhoni Notice from State Housing Board: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. मामला रांची के हरमू इलाके में स्थित आवासीय प्लॉट को लेकर झारखंड राज्य आवास बोर्ड की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया है. बोर्ड ने आरोप लगाया है कि आवासीय उपयोग के लिए आवंटित भूखंड का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि प्लॉट संख्या H-10A पर पैथोलॉजी लैब संचालित है. आवास बोर्ड का कहना है कि यह जमीन केवल उन्हें रहने के उद्देश्य से दी गई थी, लेकिन नियमों के विरुद्ध इसका कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है.
बता दें कि राजधानी रांची स्थित महेंद्र सिंह धोनी के हरमू स्थित पुराने आवास में कुछ महीनों पूर्व Neuburg Pulse की लैबोरेटरी खोली गई थी. उक्त आवास धोनी को राज्य सरकार की ओर से उनके आवास के लिए आवंटित किया गया था.
नोटिस में धोनी से निर्धारित समय के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर भूखंड के आवंटन को रद्द करने की सिफारिश की जा सकती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







