Dhoni की CM हेमंत से मुलाकात, सिर्फ शिष्टाचार भेंट या है कोई राजनीतिक दृष्टिकोण?
सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की महेंद्र सिंह धोनी से हुई सीएम आवास पर मुलाकात के बाद मुद्दे ने सियासी रंग पकड़ लिया है. राजनीतिक दृष्टिकोण से इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और कई तरह की चर्चाओं का बाचार गर्म हो गया है.

Dhoni meeting with Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने सीएम के आवास पर जाकर गुरुवार की देर रात मुलाकात की थी. जिसके बाद इस मुलाकात ने राजनीतिक रूख अख्तियार कर लिया है. कई तरह की चर्चाएं शुरु हो चुकी हैं.
CM ने ट्वीट कर दी जानकारी
झारखंड की शान, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेट विश्व कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात हुई है. महेंद्र सिंह धोनी अचानक हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे जिसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी . धोनी ने गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से भी मुलाकात की है.
शिष्टाचार भेंट.. या कुछ और?
धोनी और हेमंत सोरेन की मुलाकात के पीछे वजह क्या थी इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. माना जा रहा है कि नए साल पर हेमंत सोरेन और धोनी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं. कल्पना सोरेन भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद थीं. इस मुलाकात को मुख्य रूप से शिष्टाचार भेंट माना जा रहा है और राज्य के गौरव को सम्मान देने के उद्देश्य से जुड़ी रही है.
दावोस में धोनी का जिक्र
हालांकि इस मुलाकात के पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं. हाल ही में दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी का उल्लेख झारखंड के 'स्पोर्टिंग लीगेसी' (खेल विरासत) के प्रतीक के रूप में किया था. उन्होंने कहा था कि धोनी जैसे आइकन के साथ मिलकर राज्य में वैश्विक स्तर की खेल अकादमियां विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं.
पर्यटन और खेल को बढ़ावा
पिछले कुछ समय से झारखंड सरकार धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने और राज्य में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए उनके अनुभवों का लाभ लेने की योजना पर चर्चा कर रही है. वहीं कल्पना सोरेन की राजनीति में सक्रियता और विधायक बनने के बाद ऐसी मुलाकातों को राज्य के प्रमुख चेहरों के बीच आपसी सौहार्द के रूप में भी देखा जाता है.
इसके अलावा हाल ही में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिबू सोरेन को दिए गए 'पद्म भूषण' सम्मान और राज्य के अन्य गौरवशाली प्रतीकों के बीच इस मुलाकात को एक सकारात्मक मेल-मिलाप के तौर पर भी देखा जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






