बकाया भुगतान और मानदेय बहाली की मांग को लेकर AI वर्कर्स का प्रदर्शन, DAHO कार्यालय के बाहर धरना
पलामू प्रमंडल के आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन (AI) वर्कर्स और वैक्सीनेटर्स ने सोमवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी (DAHO) कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तीन वर्षों से लंबित वैक्सीन राशि का भुगतान

Palamu : पलामू प्रमंडल के आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन (AI) वर्कर्स और वैक्सीनेटर्स ने सोमवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी (DAHO) कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तीन वर्षों से लंबित वैक्सीन राशि का भुगतान, घटाई गई वैक्सीन दर को पुनः ₹10 करने, वर्ष 2022 से लंबित PD (प्रोत्साहन) राशि के भुगतान तथा विभाग के साथ हुए पूर्व समझौतों को लागू करने की मांग उठाई। प्रमंडल अध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि मांगें पूरी होने तक पूरे पलामू प्रमंडल में FMD Round-6 टीकाकरण कार्य का पूर्ण बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा वर्षों से भुगतान लंबित रखा गया है और मानदेय में कटौती कर AI वर्कर्स का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। धरना के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को चार सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमंडल के विभिन्न जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में AI वर्कर्स, वैक्सीनेटर्स और संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखण्ड में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के साथ हो रहा अन्याय , सरकार से की कार्रवाई की मांग

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, कैंप मोड में लक्ष्यवार कार्य करने के निर्देश







