Delhi Restaurant Fire: मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग, 20 लोगों की हो चुकी है जलकर मौत
दिल्ली के मालवीय नगर की एक इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई. जिसमें अब तक 20 लोगों के मारे जाने की खबर है. होटल की इमारत में लगी यह आग इतनी भयानक थी कि लोगों को भागने का भी मौका नहीं मिल सका.

Delhi Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लेमन ग्रीन नाम के एक रेस्टोरेंट में बुधवार (3 जून) को भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि इस दर्दनाक हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई है. दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह 09:45 पर इस आग की सूचना मिली थी, जिसके बाद फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बेसमेंट समेत पूरी इमारत से करीब 37 लोगों का रेस्क्यू किया. इनमें से कई लोग गंभीर घायल थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, इमारत में फंसे अन्य लोगों को ढूंढने और रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है.
DDMA साउथ डिस्ट्रिक्ट के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया, "जैसे ही मुझे सुबह सूचना मिली, हमने अपने सेल को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित करके यहां के लिए रवाना किया गया. इस इमारत के नीचे कोई होटल चलाया जा रहा था. अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन उस होटल के कारण ही आग लगी है."
बिजली बंद होने से नियंत्रण में आई आग
पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसे हादसे दोबारा न हों इसलिए सख्त कार्रवाई करनी आवश्यक है. यह होटल किसी और लाइसेंस की आड़ पर चलाया जा रहा था. समय में BSES ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी जिस वजह से आग नियंत्रण में आ सकी.
बिल्डिंग से कूदकर लोगों ने बचाई जान
एसडीएम ने जानकारी दी कि मालवीय नगर बिल्डिंग में आग फैलने के बाद बाहर आने के रास्ते नहीं बचे थे. स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग के आगे जमीन पर गद्दे लगा दिए थे. इसके बाद लोग बालकनी और खिड़की आदि से नीचे कूदे थे. एमसीडी से जानकारी मांगी गई है कि ऐसे कितने होटल और रेस्टोरेंट को रिहायशी इलाके में संचालन का लाइसेंस दिया गया है. सभी की एक रूटीन जांच की जाएगी.
मालवीय नगर के विधायक ने क्या कहा?
मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने बताया, "बहुत ही दुखद घटना है. हमें सुबह 9.00 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली. हमने तत्काल पूरे सिस्टम को सक्रिय किया और स्वयं भी हम यहां पर पहुंचे. अब बाद में आग लगने के कारणों का पता चलेगा. कुछ लोग हताहत भी हुए हैं और कई अस्पताल में भर्ती हैं. मुख्यमंत्री से भी मेरी कई बार बातचीत हो चुकी है. हम सारी परिस्थिति का संज्ञान ले रहे हैं और हम बतौर कार्यकर्ता जो कर सकते हैं वो करेंगे. यह बहुत दुखद घटना है लेकिन आगे इस तरह की घटना न हो इस ओर ध्यान दिया जाएगा."
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दिल्ली हाईकोर्ट की WFI को फटकार: 'क्या विनेश फोगाट को दी जा रही है मातृत्व की सजा?'

World Press Freedom Day पर खड़गे का BJP-RSS पर हमला, सवाल पूछने वाले पत्रकारों को बनाया जाता है निशाना







