गिरिडीह के बगोदर में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह के घाघरा जंगल में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव पड़ा मिला है जिससे इलाके में लोगों के बीच सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है.
Giridih (Jharkhand): गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह पूरा मामला थाना इलाके के घाघरा जंगल का है जहां युवक का शव पड़ा मिला है.
मृतक की पहचान घाघरा के रहने वाले गोपाल महतो के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह रविवार (29 मार्च 2026) की शाम अपने घर से लापता था. वहीं आज, सोमवार की सुबह उसकी लाश जंगल में पड़ा मिला. युवक ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या हुई है यह अबतक स्पष्ट नहीं हो सकी है.
इधर, इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर बगोदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है. पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोट के कोई भी निशान नहीं मिले है. पुलिस ने घटनास्थल से युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया है. वहीं इस पूरे मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/ अशोक यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तमाड़ थाना क्षेत्र में हत्या का हुआ खुलासा, हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार,

मुजफ्फरपुर: शातिर चोरों ने बाबा भद्रेश्वर नाथ मंदिर को बनाया निशाना, ऑटो में लादकर ले गए दान पेटी







