रांची रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पड़ा मिला एक अज्ञात युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
रांची में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती का शव मिला है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक युवती की पहचान नहीं हो सकी है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Ranchi News: राजधानी के रांची रेलवे स्टेशन में रेलवे ट्रैक से एक युवती का शव बरामद हुआ है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल की टीम और स्थानीय पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पातल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार (29 मई 2026) को स्थानीय लोगों ने रांची रेलवे के पास ट्रैक पर एक युवती का शव देखा. इसके बाद उन्होंने इस की जानकारी तुरंत स्टेशन मास्टर और स्थानीय पुलिस को दी. आशंका जताई जा रही है कि युवती किसी ट्रेन की चपेट में आ गई होगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले में जांच में जुट गई है. मृतका की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है. जांच के क्रम पुलिस को शव के पास से कोई भी सामान या पहचान पत्र जैसी चीजें नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान की जा सकें. फिलहाल पुलिस आस-पास मौजूद लोगों, स्टेशन मास्टर और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के तिसरी में वज्रपात से 13 मवेशियों की मौत, किसानों कर रहे मुआवजे की मांग

लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लगभग 1100 पेटी अवैध शराब बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार







