गोड्डा के महागामा इलाके में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
जिले के महागामा थाना क्षेत्र स्थित सारवां के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा.

Godda, Jharkhand : जिले के महागामा थाना क्षेत्र स्थित सारवां के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा. मृतक की पहचान बाड़ीडीह गांव निवासी 26 वर्षीय शेख जुल्फकार अंसारी के रूप में हुई है.
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो और थाना प्रभारी मनोज पाल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास तालाब से मृतक का बैग और आसपास से कपड़े भी बरामद हुए हैं. घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए महागामा-गोड्डा एनएच-133 मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर जाम हटाया गया.
(गोड्डा से प्रिंस यादव की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राजेश एक्सपोर्ट्स के कथित ₹15.15 लाख करोड़ घोटाले पर कांग्रेस का हमला, LIC निवेशकों के हितों की रक्षा की मांग

रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण







