गुमला के बसिया में सड़ीगली अवस्था में मिला शव, 12 दिन से लापता था युवक, इलाके में सनसनी
जिले के बसिया थाना क्षेत्र का रहने वाला दिलीप पिछले 12 दिनों से लापता था. इसकी सूचना भी घरवालों ने पुलिस को नहीं दी, क्योंकि सभी को लगा कि वह बाहर कमाने चला गया है. अब कुएं से उसकी सड़ी-गली अवस्था में लाश बरामद हुई है.

Jharkhand (Gumla): बसिया थाना क्षेत्र के लालपुर सरना में एक सुनसान झाड़ियों के बीच स्थित कुएं में एक व्यक्ति की सड़ी गली लाश के मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक कि पहचान तुरीबीरा निवासी 45 वर्षीय दिलीप लोहरा पिता कलिंन्द्र लोहरा के रूप में हुई है.
दिलीप की मां दयामणि देवी ने बताया कि दिलीप 12 दिन पूर्व लालपुर निवासी मांगू खड़िया के घर एक प्रोग्राम में शामिल होने और कमाने के लिए बाहर जाने की बात कहकर निकला था, उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं थीं. दो तीन दिन तक परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला तो उन्हें लगा कि दिलीप कहीं बाहर कमाने चला गया होगा.
लेकिन शनिवार दोपहर ग्रामीणों को कुएं से दुर्गन्ध आई, तभी झांककर देखने पर एक शव तैरता नजर आया, जिसकी सूचना बसिया पुलिस को दी गई. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला तभी आसपास के लोगों ने उसकी पहचान दिलीप लोहरा के रूप में की.
प्रथम दृष्टिया परिजनों एवं पुलिस ने भी दिलीप की हत्या कर कुएं में डालने की आशंका जाताई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजते हुए मामले की तहकीकात में जुट गई है. दिलीप की पत्नी सीमा देवी घर में ही रहती है जबकि उसका एक 20 वर्षीय बेटा विरेंद्र लोहरा गोवा में है. वहीं उसकी 18 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी रांची में पढ़ाई करती है. घटना की जानकारी मिलते ही दिलीप के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
रिपोर्ट: दीपक भास्कर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPS गौरव गोस्वामी ने लिया रांची के ग्रामीण एसपी रूप में पदभार..ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधी नियंत्रण और महिला सुरक्षा प्राथमिकता... पतरातू के एसडीपीओ रहे गौरव गोस्वामी

नक्सली पति पत्नी सहदेव और नताशा के एनकाउंटर के पीछे की चौंकाने वाली कहानी







