डीसी ने आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, अनुपस्थित राइस मिलर्स को शो कॉज
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, धान अधिप्राप्ति, कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर), धोती-साड़ी, नमक एवं चना दाल वितरण की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लाभुकों तक समय पर राशन पहुंचाने और सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बताया गया कि सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत जिले में अब तक 84.05 प्रतिशत वितरण पूरा किया जा चुका है।
डीसी ने राशन उठाव नहीं करने वाले लाभुकों की जांच कर अयोग्य, मृत एवं डुप्लीकेट राशन कार्डधारियों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही पात्र लाभुकों को ही योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए अलग-अलग स्तर पर टास्क फोर्स गठित करने को कहा।
बैठक में कई राइस मिलर्स के बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें शो कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। वहीं कुछ एजीएम के कार्यों पर असंतोष जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। धान अधिप्राप्ति और सीएमआर जमा की समीक्षा में बताया गया कि वर्ष 2025-26 के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 91.37 प्रतिशत सीएमआर जमा किया जा चुका है। बैठक में अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश भी दिया गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने रखा झारखंड के समग्र विकास का विजन, केंद्र से मांगा सहयोग

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: सी-डैक पटना और एसबीयू के बीच बनी तकनीकी सहयोग पर सहमति







